श्री गणेश चतुर्थी पर्व

 Ganesh chaturthi



2021: भगवान गणेश भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी कल 10 सितंबर के दिन विराजेंगे. हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का पूजन शुभ माना जाता है. मान्यता है ऐसा करने से शुरू किया गया काम बिना किसी रुकावट के समाप्त होता है.

Ganesh chaturthi Puja Vidhi: 

गणपति स्थापना पूजा विधि

चौकी पर लाल या पीला कपड़ा विछाकर भगवान गणेश की मूर्ती को विराजमान करें.


गणेश जी के चरणों को धोएं और उन्हें जल प्रदान करें.अब आचमन करें और स्नान कराएं.दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, सुगंधित तेल और फिर जल से स्नान कराएं.स्नान के बाद गणेशजी को वस्त्र भेंट करें.


गणेशजी को वस्त्र के रुप में धोती, पट्टका और जनेऊ दें.गंध का अर्पण करें. रोली तिलक या चन्दन लगाए


इत्र भेंट कर अक्षत अर्पण करें. अक्षत अर्पण के बाद पुष्पार्पण करें.गणेश जी को फूलों की माला पहनाए.गणेशजी को दूर्वा भेंट करें और सिंदूर का तिलक करें.एक थाली में पांच दीपक रखकर गणेशजी की आरती उतारें.


आरती उतारने के बाद गणेशजी को नैवेद्य का भोग लगाएं पान, नारियल, सुपारी एवं ऋतु फल गणेशजी को भेंट करें.तत पश्चात एक दक्षिना भेंट करे


गणेशजी का प्रदक्षिणा करें.

प्रदक्षिणा के बाद ऊं गं गणपताय नम: का जप करें.


गणेश चतुर्थी : मंत्र

ऊं एकदंताय विधामहे, वक्रतुंडाय धिमही, तन्नो दंति प्रचोदयात्



गणपति मंत्र

ऊं गं गणपतये नमः


ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा


देश के प्रमुख शहरों में गणेश चतुर्ती शुभ मुहूर्त

11:17 AM to 01:45 PM - पुणे

11:03 AM to 01:33 PM - दिल्ली

10:52 AM to 01:19 PM - चेन्नई

11:09 AM to 01:38 PM - जयपुर

10:59 AM to 01:27 PM - हैदराबाद

11:04 AM to 01:33 PM - गुरुग्राम

11:05 AM to 01:35 PM - चण्डीगढ़

10:19 AM to 12:48 PM - कोलकाता

11:21 AM to 01:49 PM - मुंबई

11:03 AM to 01:30 PM - बैंगलुरु

11:22 AM to 01:51 PM - अहमदाबाद

11:02 AM to 01:32 PM - नोएडा


ऊं वक्रतुंडायक नृत्यस्त्रय क्लिंग हिंग श्रृंग गण गणपतये वर वरदा सर्वजनं मे वाशमनय स्वाहा 

वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभः निर्विघ्नम कुरुमेदेव सर्व कार्येषु सर्वदा 

गणेश गायत्री मंत्र

ऊं एकदंताय विधामहे, वक्रतुंडाय धिमही, तन्नो दंति प्रचोदयात्



श्री असीम आनंद वैदिक ज्योतिर्लोक अनुसंधान संस्थान जयपुर

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ रत्न चिकित्सा के अभ्यार्थि

ज्योतिषाचार्य पण्डित घनश्याम कृष्ण चटर्जी

9001401779

Pt.gkcastro@gmail.com



Comments