बसंत नवरात्र में घट् स्थापना का मुहूर्त
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2082
रविवार दिनांक 30 मार्च, 2025 ई. को बसन्त नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। घट् स्थापना (देवी का आह्वान) के लिए देवी पुराण व तिथि तत्व में प्रातःकाल का समय ही श्रेष्ठ बताया गया है। अतः इस दिन प्रातःकाल में द्विस्वभाव लग्न में घट् स्थापना करनी चाहिए।
इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार को सूर्योदय 6-24 बजे होगा और द्विस्वभाव मीन लग्न 7-07 बजे तक रहेगा। अतः प्रातःकाल 6-24 से 7-07 बजे तक घट् स्थापना कर नवरात्र प्रारंभकरने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12-07 से 12-56 बजे तक भी घट् स्थापना की जा सकती है। इस समय में भी द्विस्वभाव लग्न मिथुन विद्यमान रहेगा। चौघड़ियों के हिसाब से घट् स्थापना करने वाले प्रातः 7-56 से दोपहर 12-31 बजे तक चर-लाभ-अमृत के चौघड़िये में भी घट् स्थापना कर सकते हैं।


Comments
Post a Comment